Udayprabhat
Breaking Newsखेल

MI VS PBKS: पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हराया, अय्यर और प्रभसिमरन बने मैच के हीरो

IPL 2026 MI VS PBKS: मुंबई इंडियंस के 196 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 21 गेंद शेष रहते ही चेस कर लिया.

IPL 2026 MI VS PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने यह मुकाबला 21 गेंदें शेष रहते ही 16.3 ओवर में अपने नाम कर लिया।

पंजाब की जीत के हीरो रहे प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर, जिन्होंने तीसरे विकेट के लिए 139 रनों की शानदार साझेदारी कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। प्रभसिमरन ने 39 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए, जबकि अय्यर ने 35 गेंदों में 66 रनों की तेज पारी खेली।

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में क्विंटन डी कॉक ने जिम्मेदारी संभालते हुए 60 गेंदों में नाबाद 112 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा नमन धीर ने 31 गेंदों में 50 रन बनाए। हालांकि, इन पारियों के बावजूद मुंबई की टीम जीत से दूर रह गई।

प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन की अपनी दूसरी फिफ्टी लगाई, जबकि श्रेयस अय्यर ने लगातार तीसरी अर्धशतकीय पारी खेलकर शानदार फॉर्म जारी रखी। इससे पहले दोनों बल्लेबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन किया था।

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स नौ अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई इंडियंस की हालत अब भी खराब बनी हुई है, जहां टीम को पांच मैचों में सिर्फ एक जीत ही मिल सकी है।

Leave a Comment