Udayprabhat
Breaking Newsखेलदेश

वैभव सूर्यवंशी की सचिन से तुलना! शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट कर बोली बड़ी बात

14 साल के वैभव ने मचाया धमाल, शशि थरूर ने याद दिलाया सचिन का दौर
वैभव सूर्यवंशी पर देश की नजर, थरूर ने टीम इंडिया में चयन की उठाई मांग

Shashi Tharoor On Vaibhav Suryavanshi: 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। आईपीएल 2025 में डेब्यू करने के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंदों में 190 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 16 छक्के जड़े।

बिहार के इस उभरते खिलाड़ी के प्रदर्शन ने देश-विदेश में क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा है। इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए वैभव सूर्यवंशी की तुलना महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से कर दी।

शशि थरूर ने अपने पोस्ट में उस दौर को याद किया जब सचिन तेंदुलकर ने किशोर उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने लिखा, “पिछली बार जब किसी 14 साल के लड़के ने ऐसा असाधारण क्रिकेट टैलेंट दिखाया था, तो वह सचिन तेंदुलकर थे। हम सब जानते हैं कि उनका क्या हुआ। किस बात का इंतजार है? वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए चुनो।”

 

क्या 14 साल का लड़का इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री करेगा?

शशि थरूर की वैभव पर हालिया टिप्पणियों ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है. कुछ लोग उनकी टिप्पणियों का बचाव कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें टीम इंडिया में मौका देना अच्छा होगा. हालांकि, वैभव अभी 14 साल और 273 दिन के हैं. ICC के नियमों के अनुसार, इतनी कम उम्र में उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री नहीं दी जा सकती.

यह है ICC का नियम!

2020 में, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने युवा खिलाड़ियों के डेब्यू पर एक नियम बनाया था. जिसके तहत इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए, खिलाड़ी की कम से कम उम्र 15 साल होनी चाहिए. इस हिसाब से, वैभव के नाम पर टीम इंडिया के लिए मार्च 2026 के बाद ही विचार किया जा सकता है. हालांकि, यह भी नहीं कहा जा सकता कि इसके बाद वह तुरंत नेशनल टीम में शामिल हो जाएंगे. सेलेक्टर्स की सिलेक्शन प्रक्रिया उस समय उनके परफॉर्मेंस पर आधारित होगी. अगर वैभव अपना मौजूदा फॉर्म जारी रखते हैं, तो उन्हें टीम इंडिया की सीनियर टीम में शामिल होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.

Leave a Comment