देहरादून| शहर में यातायात(Traffic) व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए SSP देहरादून ने पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक को निर्देशित किया गया कि वह अपने अधीनस्थ नियुक्त यातायात कर्मियों के कार्यों की समीक्षा करें. एसएसपी ने गाइडलाइन(Guidline) देते हुए सख्त लहज़े में कहा कि जो भी यातायात कर्मी जिस चौरहे(Intersection) पर होगा वहां के संचालन की पूरी जिम्मेदारी उसी की होगी. अगर व्यवस्था में ढिलाई पाई जाती है या ट्रैफिक जाम लगता है तो चौराहों पर तैनात कर्मी की जवाबदेही मानी जाएगी व उनपर कार्यवाही भी की जा सकती है.
