Udayprabhat
Breaking Newsएंटरटेनमेंटदेश

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने दुनिया को कहा अलविदा, 75 की उम्र में निधन

पणजी: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिले थे। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर डॉ. शेखर साल्कर के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और खास संवाद अदायगी से अलग पहचान बनाई। उन्होंने ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अब तक छप्पन’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘प्रहार’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए। गंभीर और इंटेंस भूमिकाओं के साथ-साथ ‘वेलकम’ में उनके उदय शेट्टी के किरदार ने दर्शकों को खूब हंसाया और उन्हें नई पीढ़ी के बीच भी लोकप्रिय बनाया।

 

नाना के वो डायलॉग, जो हमेशा जिंदा रहेंगे….
भगवान का दिया सब कुछ है दौलत है, शोहरत है, इज्जत है
फिल्मः वेलकम
ये मुसलमान का खून ये हिंदू का खून.. बता इस में मुसलमान का कौन सा हिन्दू का कौनसा बता.
फिल्मः क्रांतिवीर

 

नाना पाटेकर ने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। अभिनय के अलावा उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया और थिएटर से भी उनका गहरा जुड़ाव रहा। सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

फिल्मों के साथ-साथ नाना पाटेकर सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते थे। किसानों और जरूरतमंद परिवारों की मदद से जुड़े उनके कार्यों की भी काफी सराहना हुई। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर है। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और यादगार किरदारों को हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Comment