Udayprabhat
uttrakhand

हरिद्वार में 13 इंस्पेक्टरों का तबादला, SSP ने विदाई समारोह में दी शुभकामनाएं, जानिए किसे कहां मिली तैनाती

हरिद्वार: पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के बाद हरिद्वार जिले में तैनात 13 निरीक्षकों को नई तैनाती के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। सोमवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कैंप कार्यालय में स्थानांतरित निरीक्षकों के सम्मान में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में स्थानांतरण एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है। हरिद्वार में तैनाती के दौरान सभी अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी निरीक्षक नई तैनाती वाले जिलों में भी पूरी लगन और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।

इन 13 निरीक्षकों को मिली नई तैनाती

स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक राम किशोर सकलानी को रुद्रप्रयाग, नरेंद्र सिंह बिष्ट को चमोली, मनीष उपाध्याय को टिहरी और मनोहर सिंह को देहरादून भेजा गया है।

वहीं, दिग्पाल कोहली और देवेंद्र सिंह रावत को उत्तरकाशी में नई जिम्मेदारी मिली है। शांति कुमार, कमल मोहन सिंह और कुंदन सिंह राणा की तैनाती देहरादून में की गई है।

इसके अलावा गोविंद कुमार को रुद्रप्रयाग, वीरेंद्र चंद्र रमोला को देहरादून, प्रदीप बिष्ट को टिहरी और जहांगीर अली को उत्तरकाशी भेजा गया है।

विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभी स्थानांतरित निरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके नए कार्यकाल की सफलता की कामना की। वहीं, निरीक्षकों ने भी हरिद्वार में मिले सहयोग के लिए अधिकारियों और सहकर्मियों का आभार जताया और नई तैनाती पर पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने का भरोसा दिलाया।

ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार
  • निरीक्षक राम किशोर सकलानी- हरिद्वार से रुद्रप्रयाग
  • निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट- हरिद्वार से चमोली
  • निरीक्षक मनीष उपाध्याय- हरिद्वार से टिहरी
  • निरीक्षक मनोहर सिंह- हरिद्वार से देहरादून
  • निरीक्षक दिग्पाल कोहली- हरिद्वार से उत्तरकाशी
  • निरीक्षक शांति कुमार- हरिद्वार से देहरादून
  • निरीक्षक कमल मोहन सिंह- हरिद्वार से देहरादून
  • निरीक्षक गोविंद कुमार- हरिद्वार से रुद्रप्रयाग
  • निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत- हरिद्वार से उत्तरकाशी
  • निरीक्षक विरेंद्र चंद्र रमोला- हरिद्वार से देहरादून
  • निरीक्षक प्रदीप बिष्ट- हरिद्वार से टिहरी
  • निरीक्षक कुंदन सिंह राणा- हरिद्वार से देहरादून
  • निरीक्षक जहांगीर अली- हरिद्वार से उत्तरकाशी

Leave a Comment