मनु भाकर ने झज्जर में पोलिंग बूथ पर मतदान करती दिखीं। उन्होंने पहली बार वोट डाला है। अपने इस अनुभव को साझा करते हुए मनु ने प्रेरित करने वाला बयान दिया है।
पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली मनु भाकर ने पहली बार मतदान किया। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इसी कड़ी में मनु भाकर ने झज्जर में पोलिंग बूथ पर मतदान करती दिखीं। उन्होंने पहली बार वोट डाला है। अपने इस अनुभव को साझा करते हुए मनु ने कहा- मैंने पहली बार मतदान किया। इस देश के युवा होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम सबसे अनुकूल उम्मीदवार को अपना वोट दें। छोटे कदम बड़े लक्ष्यों की ओर ले जाते हैं। मनु के साथ उनकी मां सुमेधा भाकर भी दिखीं।
भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया था। वह ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बनीं थईं। उन्होंने महिलाओं के व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक जीता था। साथ ही सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में भारत को एक और कांस्य पदक दिलाया था। मनु एक और कांस्य पदक जीतने के साथ ही एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन गईं। मनु से पहले नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 के खेलों के दौरान एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते थे। तब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था। प्रिचार्ड के बाद कोई भी भारतीय एथलीट एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने में कामयाब नहीं हुआ था।
सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून|
State head Vivek Verma
WhatsApp 9897840999
