काठगोदाम पुलिस ने पकड़ा स्मैक तस्कर
आरोपित बोला, पिता व भाई की जमानत के लिए नहीं थे रुपये
हल्द्वानी। हल्द्वानी में एक युवक को स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवक के पिता और भाई जेल में बंद हैं और उनके पास जमानत के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए उसने स्मैक बेचकर पैसे जुटाने का फैसला किया। पुलिस ने उसे 3.14 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
जेल में बंद पिता व भाई को छुड़ाने के लिए युवक के पास रुपये नहीं हुए तो उसने स्मैक तस्करी शुरू कर दी। पुलिस ने युवक को स्मैक के संग गिरफ्तार किया है। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।
काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि दशहरा की रात एसआइ अरुण सिंह राणा व कांस्टेबल टीका राम रेलवे कालोनी नरीमन तिराहे से चेकिंग करते हुए गौला पुल की ओर पहुंचे। शेरअली मजार स्थित वन बैरियर के पास एक युवक आता दिखा। उसे रोककर पुलिस ने रात में घूमने की वजह पूछी तो वह हैड़ाखान रोड की ओर भागने लगा, मगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
उसने अपना नाम वार्ड 24 गफूर बस्ती बनभूलपुरा निवासी शोएब बताया। पुलिस ने उसके पास मिले थैले की तलाशी ली तो कागज की कई पुड़ियों में 3.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
आरोपित ने बताया कि वर्तमान में वह नई बस्ती काठगोदाम में रहता है। उसके पिता और भाई जेल में बंद हैं। उनकी जमानत के लिए पैसों की जरूरत थी। घर में भाई की लाई स्मैक पड़ी थी, जिसे बेचकर वह जमानत के लिए रुपये कमाना चाहता था। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।
सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून!9897840999
