Udayprabhat
uttrakhandक्राइम

हरिद्वार में होटल के भीतर युवक पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

हरिद्वार: हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक निजी होटल में युवक को बुलाकर उस पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और चाकू से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पीड़ित शिवा सिंह 11 दिसंबर की रात करीब एक बजे दुधाधारी चौक से घर लौट रहा था, तभी होटल पर्ल के बाहर मौजूद आरोपियों ने उसे रोक लिया और बहाने से होटल के अंदर बुलाया। वहां गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवा को पहले जिला अस्पताल और फिर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती है।

नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Comment