Udayprabhat
Entertainmentदुनियादेश

बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन सात नॉमिनेशन और एक कंटेस्टेंट बाहर- BIGG BOSS 19 DAY 2

हैदराबाद: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 ने सिर्फ एक ही दिन में दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोर ली है। पहले दिन से ही शो में ड्रामा, टकराव और गेम-प्लानिंग देखने को मिली। यही वजह है कि जो शो पिछले कई सीजन से दर्शकों का दिल नहीं जीत पा रहा था, इस बार दर्शकों को उम्मीद है कि बिग बॉस 19 धमाल मचाएगा।

पहले दिन घरवालों को गेम के नियम समझाए गए, लेकिन दूसरे ही दिन घर का पूरा माहौल बदल गया। शुरुआत में एक नहीं बल्कि सात-सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए। इतना ही नहीं, शो में मिड-वीक एविक्शन का नया पेंच डाल दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, पहले दिन ही एक सदस्य को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स

अभिषेक बजाज

गौरव खन्ना

जीशान कादरी

नीलम गिरि

तान्या मित्तल

नतालिया जानोसेक

प्रणीत मोरे

कहा जा रहा है कि बाहर होने वाली कंटेस्टेंट कश्मीरी एक्ट्रेस फरहाना भट्ट हैं। हालांकि, इस एविक्शन पर अभी तक आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। शो की थीम इस बार ‘डेमोक्रेटिक’ रखी गई है, यानी घरवालों को खुद तय करना होगा कि कौन सा सदस्य घर छोड़ेगा। इसी वजह से पहले ही दिन से घर में राजनीति और जोड़-तोड़ की रणनीतियाँ शुरू हो गई हैं।

घर के अंदर सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया, जब बसीर अली और जीशान ने मिलकर मृदुल के खिलाफ चाल चलने की योजना बनाई। बसीर ने साफ कहा कि “अगर मृदुल के साथ कोई भी नॉमिनेट होता है तो उसका जाना तय है, क्योंकि मृदुल वोट पावर के दम पर खेल में बने रहेंगे।” इससे साफ है कि आगे आने वाले दिनों में मृदुल बनाम बाकी कंटेस्टेंट्स की टक्कर देखने को मिलेगी।

दर्शकों का कहना है कि बिग बॉस 19 ने पहले ही दिन साबित कर दिया है कि यह सीजन हाई-वोल्टेज ड्रामा और सस्पेंस से भरा रहेगा। नॉमिनेशन, एविक्शन और प्लॉटिंग का ऐसा तड़का शो को चर्चा में बनाए रखेगा।

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स

अश्नुर कौर (टीवी एक्ट्रेस)

जीशन कादरी (गैंग्स ऑफ वासेपुर एक्टर)

तान्या मित्तल (पॉडकास्टर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी)

नगमा मिराजकर (ब्यूटी इन्फ्लुएंसर)

आवेज दरबार (कोरियोग्राफर, डांसर, सोशल मीडिया पर्सनैलिटी)

नेहल चौडस्मा (फॉर्म मिस इंडिया, मॉडल)

अभिषेक बजाज (एक्टर, फिल्में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2)

बसीर अली (मॉडल, टीवी एक्टर, स्पिल्टि्सविला 10 विनर)

गौरव खन्ना (टीवी एक्टर)

नटालिया जनोसेक (पोलिस डांसर और एक्ट्रेस)

प्रणित मोरे (फॉर्मर आरजे और स्टैंअप कॉमेडियन)

फरहाना भट्ट (कश्मीर एक्ट्रेस)

नीलम गिरि (भोजपुरी एक्ट्रेस)

कुनिच्का सदानंद (दिग्गज एक्ट्रेस)

अमाल मलिक ( सिंगर, कंपोजर)

मृदुल तिवारी (कंटेंट क्रिएटर)

बिग बॉस 19 को जियोहॉटस्टार पर शो रात 9 बजे स्ट्रीम होता है और कलर्स पर थोड़ा लेट यानी 10:30 बजे स्ट्रीम होता है.

Leave a Comment