Udayprabhat
Entertainmentदुनियादेश

KBC 17: ज्योतिषी कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन को सुनाया भविष्य, कुंडली देखकर चौंक गए बिग बी

टीवी का सबसे चर्चित क्विज़ शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। शो का हर एपिसोड दर्शकों के लिए मनोरंजन और ज्ञान का संगम बनकर आता है। इस बार शो में एक ऐसे कंटेस्टेंट पहुंचे जिनकी पढ़ाई और पेशे ने खुद अमिताभ बच्चन को भी हैरान कर दिया। दरअसल, हॉट सीट पर बैठे प्रतियोगी आदित्य केवल ग्रेजुएट नहीं, बल्कि वैदिक ज्योतिष के भी विद्यार्थी निकले।

अमिताभ बच्चन का भविष्य जानकर हैरानगी

शो के प्रोमो में दिखाया गया कि जैसे ही बिग बी को आदित्य के ज्योतिष ज्ञान का पता चला तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपना भविष्य पूछ डाला। इस पर आदित्य ने मुस्कुराते हुए कहा – “सब बहुत बढ़िया होगा, सर।” यह सुनकर बच्चन साहब खुश तो हुए लेकिन तुरंत ही सवाल कर बैठे कि उन्हें यह कैसे पता चला।

आदित्य ने बताया कि जब वह पढ़ाई करते हैं तो कई सैंपल चार्ट्स और जन्मकुंडलियां स्टडी करनी होती हैं। उन्होंने जोड़ा कि इंटरनेट पर कई मशहूर हस्तियों की कुंडलियां उपलब्ध हैं और उसी में उन्हें अमिताभ बच्चन की जन्मकुंडली भी मिली थी। यह सुनकर अमिताभ बच्चन एक पल को चौंक गए और मजाक में बोले – “व्रया! बात कर रहे हैं आप?”

डिग्रियों से हुए इम्प्रेस

हॉट सीट पर बैठे आदित्य की शैक्षणिक उपलब्धियों की लंबी लिस्ट ने अमिताभ बच्चन को प्रभावित कर दिया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा – “मान्यवर, इतनी पढ़ाई करने के बाद भी आप यहां क्या कर रहे हैं?” यह सुनकर पूरे स्टूडियो में हंसी गूंज उठी।

जब उन्हें पता चला कि आदित्य ने वैदिक ज्योतिष भी पढ़ा है तो बिग बी तुरंत मुस्कुराए और बोले – “तो फिर आप देश का भविष्य भी बता सकते हैं।”

बिग बी की स्टाइल की कॉपी

केबीसी के एक अन्य प्रोमो में आदित्य ने खुलासा किया कि वह अमिताभ बच्चन की ड्रेसिंग स्टाइल के बड़े फैन हैं। उन्होंने कई मौकों पर उनकी तरह कपड़े पहने और तस्वीरें खिंचवाईं। जब ये तस्वीरें स्क्रीन पर दिखाई गईं तो अमिताभ बच्चन मुस्कुराते हुए बोले – “बस फर्क इतना है कि चश्मा अलग है।”

बिग बी ने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि उनके कपड़े भी व्यक्तिगत नहीं होते, बल्कि प्रोडक्शन हाउस से दिए जाते हैं।

दर्शकों के लिए खास एपिसोड

यह एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इसमें ज्ञान, मनोरंजन और हंसी का तड़का एक साथ मिलेगा। अमिताभ बच्चन का सहज अंदाज और आदित्य का आत्मविश्वास शो में नया रंग भर देगा।

 

Leave a Comment