Udayprabhat
Entertainment

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का रोमांटिक गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ रिलीज, जैन और अभिश्री सेन की केमिस्ट्री ने जीता दिल

सुकून भरा रोमांटिक ट्रैक हुआ रिलीज, जैन शॉ और अभिश्री सेन की केमिस्ट्री ने जीता दिल

मुंबई: सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’  मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया रोमांटिक गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ 10 अप्रैल को रिलीज कर दिया है। रिलीज होते ही यह गाना दर्शकों के बीच अपनी मधुर धुन और इमोशनल टच के कारण चर्चा में आ गया है।

युद्ध के बीच पनपता प्यार दिखाती कहानी

इस गाने में जैन शॉ और अभिश्री सेन की जोड़ी को दिखाया गया है, जो युद्ध की अफरा-तफरी के बीच पनपते नाजुक और खूबसूरत प्यार को बेहद भावनात्मक अंदाज में पेश करती है। विजुअल्स को सुकून देने वाला बताया जा रहा है, जो कहानी की गहराई को और बढ़ाते हैं।

सोशल मीडिया पर मेकर्स का रिएक्शन

फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर गाने को शेयर करते हुए लिखा कि यह ट्रैक फिल्म की कहानी में एक नया भावनात्मक मोड़ जोड़ता है। उन्होंने इसे एक ऐसा रोमांटिक गाना बताया जो लीड कपल की केमिस्ट्री को और मजबूत करता है और दर्शकों को कहानी से जोड़ता है।

बड़े नामों की आवाज और संगीत

इस गाने को अपनी आवाज दी है मशहूर सिंगर्स श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा ने। संगीतकार शमीर टंडन और कुमार गौरव सिंह हैं, जबकि इसके बोल विश्वदीप जीस्त ने लिखे हैं। कोरियोग्राफी शबीना खान द्वारा की गई है, जिसने गाने में और भी खूबसूरती जोड़ दी है।

नए चेहरों की दमदार एंट्री

इस फिल्म में जैन शॉ, जो पहले ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं, इस फिल्म के जरिए अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखा रहे हैं। वहीं, अभिश्री सेन इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

फिल्म की थीम और कास्ट

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है और इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म बहादुरी, बलिदान और संघर्ष की कहानी को पेश करती है। इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Leave a Comment