मुंबई: तेलुगु स्टार तेजा सज्जा की नई फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म ‘मिराय’ ने अपनी रिलीज़ के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। हनु-मैन की सफलता के बाद से दर्शक तेजा की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और मिराय ने उनकी उम्मीदों पर खरी उतरते हुए शानदार ओपनिंग दी।
कार्तिक घटामनेनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन भारत में कुल 12 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। तेलुगू वर्ज़न ने सबसे ज्यादा 10.6 करोड़ रुपये कमाए, हिंदी में 1.25 करोड़ रुपये और तमिल व मलयालम में क्रमशः 0.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

थिएटर में तेलुगू वर्ज़न की ऑक्यूपेंसी रेट 68.59% रही। मॉर्निंग शो में 50.20%, दोपहर में 63.61%, इवनिंग में 70.75% और नाइट शो में 83.81% सीटें भरी रहीं। हिंदी वर्ज़न की ऑक्यूपेंसी दर कुल 10.86% रही, जिसमें मॉर्निंग शो 5.55% और नाइट शो में 17% रही।
तेजा सज्जा ने अपनी सुपरहीरो स्टाइल और दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म के फैंटेसी-एडवेंचर, विजुअल इफेक्ट्स और म्यूज़िक को भी खूब सराहा जा रहा है। बॉक्स ऑफिस की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, मिराय ने पहले दिन ही हनु-मैन के कलेक्शन को कड़ी टक्कर दी है।
फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म की शानदार एक्शन सीन और तेजा की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अगर फिल्म इसी रफ्तार से चली तो मिराय वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर और बड़े आंकड़े दर्ज कर सकती है।

