Udayprabhat
Entertainmentदुनियादेश

वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का टीजर रिलीज, कॉमेडी और रोमांस का जबरदस्त तड़का

53 सेकंड के  टीजर में बाहुबली लुक से लेकर नाइट क्लब के ट्विस्ट तक, दर्शकों को गुदगुदाने आया नया अंदाज़ — 2 अक्टूबर को होगी  रिलीज .

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नज़र आने वाली है। दोनों की नई फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का टीज़र 29 अगस्त को रिलीज़ कर दिया गया, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। शशांक खैतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें हंसी, इमोशन और एंटरटेनमेंट का पूरा तड़का लगाने की कोशिश की गई है।

टीजर  की खास झलकियां

फिल्म का टीज़र 53 सेकंड लंबा है, लेकिन इसमें भरपूर मनोरंजन पैक किया गया है। शुरुआती सीन में वरुण धवन को बाहुबली के कॉस्ट्यूम में दिखाया गया है, लेकिन उनके मज़ेदार एक्सप्रेशंस और कॉमिक टाइमिंग ने इस सीक्वेंस को बेहद फनी बना दिया। इसके बाद जाह्नवी कपूर और रोहित सराफ की एंट्री होती है, जिससे कहानी में नया ट्विस्ट आता है।

टीज़र में फ्लाइट का एक सीन भी देखने को मिलता है, जहां वरुण धवन जाह्नवी कपूर पर जोरदार पंच मारते हैं और उनका मज़ाक उड़ाते हैं। पूरा टीज़र रोमांटिक कम और कॉमेडी ज्यादा है, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फिल्म दर्शकों को हल्के-फुल्के मनोरंजन का डोज़ देने वाली है।

वरुण–जाह्नवी की केमिस्ट्री फिर हिट होगी?

वरुण और जाह्नवी इससे पहले बवाल फिल्म में साथ आए थे। हालांकि फिल्म का रिस्पॉन्स मिला-जुला रहा था, लेकिन दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया। इस बार भी फैन्स को उम्मीद है कि वरुण की कॉमिक टाइमिंग और जाह्नवी का चार्म पर्दे पर ताजगी लेकर आएंगे।

निर्देशक शशांक खैतान इससे पहले धड़क और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। ऐसे में दर्शकों को उनसे एक बार फिर म्यूजिकल और मज़ेदार रोमांटिक कॉमेडी की उम्मीद है।

स्टार कास्ट और  डेट रिलीज

फिल्म की स्टार कास्ट भी बेहद दिलचस्प है। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे। इन कलाकारों की मौजूदगी से फिल्म का एंटरटेनमेंट फैक्टर और बढ़ने की संभावना है।

फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी आगामी 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ होगी। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म कांतारा चैप्टर 1 भी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। ऐसे में दर्शकों के सामने एक ही दिन दो बड़ी फिल्मों का विकल्प होगा, और यह बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला साबित हो सकता है।

टीजर  पर दर्शकों की प्रतिक्रिया

टीज़र रिलीज़ होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर फैन्स ने इसे हाथोंहाथ लिया। किसी ने वरुण की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की, तो किसी ने जाह्नवी की खूबसूरती और मासूमियत पर कमेंट किया। कुछ यूज़र्स ने लिखा कि यह फिल्म हल्के-फुल्के अंदाज़ में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। वहीं, बाहुबली लुक पर वरुण के मज़ाकिया अंदाज़ को लेकर मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।

 

Leave a Comment