Udayprabhat
Entertainmentदुनियादेश

सातवें ही दिन थम गई ‘देवरा’ की रफ्तार, 50 दिन बाद भी ‘स्त्री 2’ में दम बरकरार

बॉक्स ऑफिस पर छह दिनों तक शानदार कमाई करने वाली ‘देवरा’ का कारोबार कल गुरुवार को यानी सातवें दिन अचानक धड़ाम होता नजर आया। वहीं, स्त्री 2 अब भी अपना कब्जा जमाए है।

इन दिनों दर्शकों के मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों में दो फिल्में हैं। एक है बॉलीवुड की ‘स्त्री 2’ तो दूसरी है पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’। ‘स्त्री 2’ यूं तो अगस्त के महीने में रिलीज हुई, लेकिन इस फिल्म का जादू कम होने का नाम ही नहीं ले रहा और सिनेमाघरों में अब तक टिकी है।

जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ‘आरआरआर’ के बाद अभिनेता की इस फिल्म का भी दर्शकों के बीच काफी क्रेज था। दिलचस्प बात यह है कि ‘देवरा’ जूनियर एनटीआर की कई साल बाद आई सोलो फिल्म है। यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। लेकिन, हिंदी पट्टी में इसकी पकड़ थोड़ी ढीली चल रही है।

बॉक्स ऑफिस पर छह दिनों तक शानदार कमाई करने वाली ‘देवरा’ का कारोबार कल गुरुवार को यानी सातवें दिन अचानक धड़ाम होता नजर आया। बुधवार को छठे दिन इस फिल्म ने 21 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, ‘देवरा’ ने कल गुरुवार को रिलीज के सातवें दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ ‘देवरा’ की कुल कमाई 215.6 करोड़ रुपये हो गई। इसमें भी ‘देवरा’ की हिंदी पट्टी की सात दिन की कुल कमाई 43.75 करोड़ रुपये ही हो पाई है

 

सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून|

State head Vivek Verma
WhatsApp 9897840999

 

Leave a Comment