Udayprabhat
uttrakhandराज्य

जिला अध्यक्ष अरमान सैफी ने 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया।

शेरकोट रणजीत सिंह दारा

जिला अध्यक्ष ने किया सैफ मंसूरी को जिला महासचिव व हमजा फरीदी को जिला सचिव नियुक्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अरमान सैफी के कार्यालय पर कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की एक मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष ने शेरकोट निवासी सैफ मंसूरी को कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का जिला महासचिव व हमजा फरीदी को कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का जिला सचिव नियुक्त किया।
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिला अध्यक्ष अरमान सैफी ने 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन 300 प्लस सीट लाकर सरकार बनाने जा रही है और भाजपा सरकार 150 का अकड़ा भी छू नहीं पाएगी। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त जिला महासचिव सैफ मंसूरी व नवनियुक्त जिला सचिव हमजा फरीदी से भी यह उम्मीद जताई कि वह हमेशा की तरह पार्टी के हित में कार्य करते रहेंगे और संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करेगे। इस दौरान नवनियुक्त जिला महासचिव सैफ मंसूरी ने जिला अध्यक्ष अरमान सैफी को ये आश्वासन दिलाया कि वह हमेशा की तरह पार्टी हित में कार्य करते रहेंगे और संगठन को और राहुल गांधी जी के हाथों को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। वही नवनियुक्त जिला सचिव हमजा फरीदी ने भी कहा कि जिला अध्यक्ष अरमान सैफी ने जो जिम्मेदारी हमें सौपी है। हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं और पार्टी के हित में हमेशा कार्य करते रहेंगे और युवाओं को जोड़ने का कार्य करेगे। मीटिंग में सैकड़ो की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सज्जाद सिद्दीकी, शेरकोट नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष मेराज सिद्दीकी, नगर महासचिव नदीम कुरैशी, सलीम पेंटर , सलीम रजा, कामरान अंसारी, अमन कुरैशी, शादान, अजीम, आदि पत्रकार गण मौजूद रहे।

Leave a Comment