Udayprabhat
uttrakhandराज्य

पर्यावरण संरक्षण का द्योतक है हरेला पर्व : वृक्षमित्र डॉ० सोनी।

पर्यावरण संरक्षण का द्योतक है हरेला पर्व : वृक्षमित्र डॉ० सोनी।

देहरादून। हरेला पर्व पर मेरा पेड़-मेरा दोस्त, मेरा वृक्ष-मेरा मित्र अभियान के तहत रायपुर बालाजी मंदिर के समीप डांडी में पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ० त्रिलोक चंद्र सोनी के सौजन्य से पौधारोपण किया गया। जिसमें आंवला, नीबू, अमरूद के पौधे लगाए गए। सर्वप्रथम पौधों की पूजा अर्चना की गई और हरेला पर पौधारोपण के लिए जागरूक कार्यक्रम किया गया। डॉ० सोनी ने कहा हमारे पूर्वज कम पढ़े होने के बावजूद भी बहुत जानकर थे उन्हें आभाष था कि आनेवाला समय पर्यावरण की दृष्टि से बहुत कष्टदायी होगा जिसका दुष्प्रभाव हमारे आनेवाली पीढ़ी को झेलना होगा इसलिए उन्होंने पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए उन्हें हरेला त्यौहार से जोड़ा ताकि पेड़ पौधों का संरक्षण हो सके। कार्यक्रम में किरन सोनी, ऊषा राणा, समीक्षा राणा, शिवानी राणा, गिरीशा राणा, राजेन्द्र सिंह राणा, सुधीर राणा, सुधीर कुमार थापा आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment