Udayprabhat
uttrakhandराजनीतिराज्य

उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
23 जुलाई 2024,

कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार क्षेत्रांतर्गत सिमलचौड़ वार्ड -22 के निवासियों की स्थानीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत के नेतृत्व में वार्ड की सीमाओं के करीब से बहने वाली सुखरौ नदी से से रिहायसी इलाके में संभावित भू-कटाव से होने वाले खतरे से पहले ही आवश्यक उपाय करने विषयक ज्ञापन उप जिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम से पुष्कर धामी मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि सिमल चौड़ की उत्तरी और पश्चिमी सीमा सुखरौ नदी से सटी है, वर्तमान में अतिवृष्टि के चलते और नदी के झुकाव रिहायासी इलाके की तरफ होने से धन-जन की हानि का खतरा बना हुआ है।
धन -जन की संभावित खतरे के मध्यनजर मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया है कि संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश देने की कृपा कीजियेगा।
महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में स्वेता रावत, रजनी रावत, सरोजनी रौतेला, जसोदा रावत, लक्ष्मी चौहान, माहेश्वरी रावत, संतोषी देवी, मीना रावत, मीनाक्षी रावत, धनेश्वरी देवी, भारती देवी, पार्वती देवी, पुष्पा रावत, शांति नेगी, धीरेंद्र बिष्ट, वीरेंद्र नेगी, धुरुब आदि क्षेत्र वासी सम्मिलित थे।

Leave a Comment