Udayprabhat
uttrakhandराज्य

एक पेड़ पित्रों के नाम” अभियान के तहत किया वृहत वृक्षारोपण।

कोटद्वार गढ़वाल। पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए आओ मिलकर सब पेड़ लगाएं, धरती को हराभरा बनाएं के अन्तर्गत
पारम्परिक “हरेला पर्व” के उपलक्ष्य में एक पेड़ माँ के नाम एवं “एक पेड़ पित्रों के नाम” अभियान के तहत वन पर्यावरण के तत्वाधान में वरिष्ठ समाजसेवी कलावती देवी बिष्ट व वन अधिकारी हरेन्द्र सिंह बिष्ट व मातृशक्ति द्वारा फलदार व बांज, औषधीय वटवृक्ष, इनडियन बेर, बेलपत्री के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही उपस्थित सभी जनों को वृक्षारोपण की महत्व व
को समझाते हुये पारम्परिक हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पर्यावरण को जीवनशैली का अभिन्न अंग बताते हुए पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने के लिए अपनी सहभागिता निभाते हुए स्वयं इसकी शुरूआत करते हुए वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान अपराजिता व वेल की पौधे में किये गये।
वन पर्यावरण के सम्पादक कमल बिष्ट व वृक्षारोपण कार्यक्रम में आये गणमान्यजनों ने वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर वन पर्यावरण के बैनर तले मातृशक्ति व समाजसेवी व सेवानिवृत्त वन अधिकारी हरेन्द्र बिष्ट व देवांशु बिष्ट ने एक-एक पेड़ अपने पित्रों के नाम व अपनी “माँ के नाम” समर्पित करते हुए कार्बेट स्वागत द्वार के नजदीक तिलवाढांग क्षेत्र (श्री सिद्धबली मंदिर के सामने) कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग के खोह नदी तट पर वृक्षारोपण किया गया, जिससे पर्यावरण स्वच्छ एवं सुंदर बनने के साथ-साथ वन्यजीवों को जंगलों में ही रहकर फल मिल सकें और शहर निवासी सुरक्षित रह सकें। जिसकी सुरक्षा एवं देखभाल करने का संकल्प लेकर कर वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान हरेन्द्र सिंह बिष्ट, कलावती बिष्ट, रामेश्वरी देवी, वरिष्ठ पत्रकार सूरज कुकरेती, टीवी पत्रकार सुधांशु थपलियाल, पिंकी चौधरी, किरण बिष्ट, मीना रावत, अंशिका नेगी, आदि कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Comment