Uttrakhand weather- इन जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्टमौसम पूर्वानुमानः राज्य के उधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपदों के अनेक स्थानों में तथा शेष जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा/ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।
चेतावनीः (अलर्ट) राज्य के पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
चेतावनीः राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चम्पावत तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।राजधानी देहरादून मे मौसम पूर्वानुमानः आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ बौछार के कुछ दौर हो सकते हैं, कुछ क्षेत्रों में वर्षा के एक या दो तीव । भारी दौर होने की संभावना है। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C & 24°C के लगभग रहने की संभावना है।
