जलीलपुर क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चांदपुर कोतवाल राजेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त समाचार अनुसार ग्राम सुजातपुर खादर में मंदिर का लेंटर डालने के दौरान दो मजदूर करंट लगकर ऊपर से गिर गए जिसमें अरुण कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी हुसैनपुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राहुल कुमार पुत्र राधे निवासी ग्राम सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की सूचना पर मजदूर के परिजन मंदिर पर पहुंच गए।
वही चांदपुर कोतवाल राजेश कुमार ने ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला तथा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल चांदपुर से बात करने पर पता चला कि प्रथम दृष्टा मामला मशीन पर करंट आने से और गिरकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है जांच के आधार पर जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।
previous post
