Udayprabhat
uttrakhandराज्य

नव दंपति ने अमरूद की समळौ॑ण पौध रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण एवं सवर्द्धन का संदेश।

नव दंपति ने अमरूद की समळौ॑ण पौध रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण एवं सवर्द्धन का संदेश।

गढ़वाल। जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी वार्ड न० 2 के ग्राम नखोलियाना में कैलाश संग रश्मि ने अमरुद का समलौण पौध रोपकर शादी को याद गार बनाया। पौधे की संरक्षण की जिम्मेदारी दुल्हे की माँ श्रीमती दीना देवी ने ली और कहा कि गाँव की खाली पड़ी हुई जमीन पर समलोण वन पर सभी लोगों को बरसात के समय वृक्षारोपण करके पर्यावरण को संरक्षण करने में सहभागिता करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन गांव की समलौण सेना नायिका एवं महिला मंगल दल की अध्यक्ष आरती देवी कोषाध्यक्ष मोहिता देवी ने किया। इस अवसर पर गांव की समलौण सेना की सदस्य गोदावरी देवी नीलम देवी भागीरथी देवी सुनीता देवी आदि ग्रामीण मौजूद थे। दुल्हे के पिताजी शिव सिंह नखोलिया ने पौधारोपण जैसे पुण्य कार्य करने पर गांव की समलौण सेना को नगद राशि देकर पुरस्कार स्वरूप भेंट किए।

Leave a Comment