वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने वीर शहीदों के पार्थिव शरीर पर पौड़ी पुलिस परिवार की ओर से
पुष्प चक्र अर्पित कर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।
पौड़ी गढ़वाल। देश की रक्षा के लिए जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में जनपद पौड़ी गढ़वाल के शहीद कमल सिंह पुत्र स्व.केशर सिंह निवासी ग्राम कर्तिया, नोदानू, थाना एवं तहसील रिखणीखाल एवं शहीद अनुज नेगी पुत्र भारत सिंह, निवासी ग्राम डोबरिया, थाना व तहसील रिखणीखाल को आतंकी हमले में देश के लिए शहीद हो गये थे। शहीद कमल सिंह एवं शहीद अनुज नेगी के पार्थिव शरीर को भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर से कोटद्वार लाया गया। जहाँ से उनके पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक निवास स्थानों ले जाया गया। जहाँ पर लोकेश्वर सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी तथा जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार आदि द्वारा शहीद वीर जांबाज कमल सिंह एवं शहीद अनुज नेगी को पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गयी। वीर जांवाज कमल वर्ष 2007 एवं वीर जांबाज अनुज वर्ष 2018 में भारतीय सेना के 22 वीं गढ़वाल राईफल में भर्ती हुये थे। आज पूरा देश इस प्रकार की घटना से बहुत दुखी है, वहीं दूसरी ओर ऐसे वीरों से देश खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। उत्तराखण्ड पुलिस परिवार इस दुख की घड़ी में शहीद परिवारों के साथ है एवं भगवान से प्रार्थना करते है कि शहीद वीर जांबाज कमल सिंह एवं वीर शहीद अनुज नेगी के परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें एवं दिवगंत आत्माओं को शान्ति प्रदान करें।
