- 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर किया जाएगा कार्यक्रम का आयोजन
- समिति ने अभी तक गढ़वाली लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगा को अभी तक पद्म पुरस्कार नहीं मिलने पर जताया रोष
कमल बिष्ट
संवाददाता उदय प्रभात
श्रीनगर गढ़वाल। आखर समिति द्वारा आरम्भ किए गए उत्तराखण्ड मातृभाषा अभियान के अंतर्गत 21 फरवरी को अंतराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. श्रीनगर गढ़वाल स्थित शगुन रेस्टोरेंट में गढ़वाली भाषा एवं साहित्य को समर्पित ‘आखर समिति’ की बैठक आयोजित हुई. जिसमें आखर की अगामी कार्य योजना पर चर्चा की गई. आखर समिति द्वारा चलाए जा रहे उत्तराखंड मातृभाषा अभियान पर मुख्य चर्चा हुई और उत्तराखंड के सभी लोगों से इस अभियान में शामिल होने का आवाह्न किया गया. आखर द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को विभिन्न संस्थाओं,बुद्धिजीवियों एवं आम लोगों का समर्थन मिल रहा है.
बैठक में यह तय हुआ कि आखर समिति 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करेगी. साथ ही संदीप रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न संस्थाएं भी अन्य जगहों पर इस दिन कार्यक्रम आयोजित करेंगी साथ ही आखर समिति भी इस दिन कार्यक्रम आयोजित कर रही है. बैठक में इस बात पर भी बहुत रोष व्यक्त किया गया कि अभी तक उत्तराखंड के गौरव लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को अभी तक कोई पद्म पुरस्कार क्यों नहीं दिया गया. आखर की इस बैठक में विगत माह दिवंगत होने वाले वरिष्ठ गढ़वाली कथाकार श्री बृजेन्द्र नेगी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
http://udayprabhat.co.in/tourism-minister-satpal-maharaj-warn-officials-for-delay-in-development-projects/
