Udayprabhat
uttrakhand

Almora News: क्वारब की विफलता पर बयानबाजी का विरोध करके कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का फूंका पुतला

  1. कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
  2. केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन

अल्मोड़ा: जिला कांग्रेस कमेटी ने  केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री टम्टा का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया। कांग्रेस का आरोप है कि मंत्री द्वारा क्वारब मुद्दे पर स्थानीय विधायक और अल्मोड़ा की जनता को अराजक तत्व कहना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि क्वारब भाजपा सरकार और केंद्रीय मंत्री की विफलताओं का प्रतीक बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा के समय मंत्री अपने चहेतों को टेंडर दिलाने में लगे थे, जिसका विरोध विधायक ने किया। ऐसे में विधायक पर आरोप लगाना उनकी नकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाजी बंद नहीं हुई तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

Leave a Comment