कोटद्वार| कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कोटद्वार पहुँच कर दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत एक लाख से तीन लाख तक के चेक पशु पालन व कृषि(Cattle Farming and agriculture) के लिए बांटे। कोटद्वार तहसील में 116 चेक व जिले में 1509 चेक बांटे गए। इस योजना से गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले कृषको एवं उनके परिवार के सदस्यों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। साथ ही इस योजना में ऋण शून्य ब्याज दर पर उपलब्ध है। आपको इस योजना का लाभ पानेे के लिए जिला सहकारी बैंक की निकटतम शाखा में बचत खाता खोलना होगा। खाते के माध्यम से क्रेडिट कार्ड(Credit Card) का लाभ मिलेगा।
वहीं कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत(Cabinet Minister Harak Singh Rawat) ने कहा कि लोगो को आत्मनिर्भर(Atmnirbhar) बनाने के लिए कृषि मुर्गी पालन(Poultry farming), पशु पालन एवं जड़ी बूटियां जैसे तमाम क्षेत्रो में बिना ब्याज के 25 हजार पूरे प्रदेश में एक लाख से 3 लाख तक के ऋण दिए जा रहे है। जिसे लोगो को रोज़गार(Jobs) मिले। 1 करोड़ 54 लाख के चेक बिना ब्याज के चेक कोटद्वार क्षेत्र में वितरित किये है। उत्तराखण्ड(Uttarakhand) की धरती पर दूध-दही की गंगा बहे ऐसा हमारी सरकार चाहती है। जिसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनाने के प्रयास किया जा रहा है।
http://udayprabhat.co.in/education-jobs-central-railway-recruitment-cell-opened-vacancy-for-2500-post-know-how-to-apply/
