Udayprabhat
एंटरटेनमेंट

Valantines Day 2021 : ये बॉलीवुड सितारे के बाद मनाएंगे पहली बार अपना शादी वाला वैलेंटाइन

न्यूज़ डेस्क| यूं मोहब्त किसी एक दिन की मोहताज नहीं होती. इश्क़ करने वालों के लिए हर दिन रोमांस से भरा होता है. लेकिन इश्क के लिए एक खास दिन भी जरूरी है कि आप उसे अपने पार्टनर को अपने प्यार का इजहार खुलकर कर सकें. Valentine Day इसी लिए तो बना है. रिलेशनशिप(Relationship) में जो बॉलीवुड सितारे(Bollywood Celebrity) है वे भी वेलेंटाइन डे पर खास प्लान करते हैं. इस साल भी कई लोगों के दिल आपस में जुड़े हैं जिनके लिए वेलेंटाइन डे खास होने वाला है। आइये आपको बताते है बॉलीवुड के नये नवेले कपल्स के बारे में-

नेहा कक्कड़ – रोहन प्रीत

सिंगर नेहा कक्कड़ ने अक्टूबर 2020 में रोहन प्रीत से शादी की है। शादी के बाद नेहा का ये पहला वेलेंटाइन डे है। नेहा को अक्सर सोशल मीडिया पर रोहन के लिए अपने प्यार को उजागर करते देखा गया है। ऐसे में शादी के बाद पहले प्यार के दिन पर नेहा क्या खास करने वाली है इसे जानने के लिए फैंस जरूर बेताब होंगे।

गौहर खान-जैद दरबार

गौहर खान ने जैद द दरबार संग 25 दिसंबर 2020 को निकाह किया। 2021 में दोनों का ये पहला वेलेंटाइन डे है। अपने इस खास दिन के लिए गौहर खान काफी एक्साइटिड हैं।

वरुण धवन-नताशा दलाल

24 जनवरी 2021 को वरुण धवन और नताशा दलाल ने सात फेरे लिए। शादी के बाद नये कपल का ये पहला वेलेंटाइन डे है। ये दिन दोनों के लिए काफी खास होने वाला है। अभी तक दोनों कहीं भी बाहर घूमने के लिए नहीं गये हैं। न ही दोनों में से किसी ने अभी तक अपने दोनों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल के प्लान के बारे में बात की है। देखना होता कि दोनों की क्या प्लानिंग होती है।

काजल अग्रवाल- गौतम किचलू

बॉलीवुड और साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू से 30 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई है। दोनों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। काजल के फैंस एक्ट्रेस की प्लानिंग जरूर जानना चाहेंगे।

Leave a Comment