Udayprabhat
uttrakhand

चंपावत को विकास की बड़ी सौगात: सीएम धामी ने ₹123.79 करोड़ की 17 परियोजनाओं का किया शुभारंभ

चंपावत: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने चंपावत दौरे के दौरान जिले को विकास की कई अहम सौगातें दीं। उन्होंने कुल ₹123.79 करोड़ की लागत वाली 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान करीब ₹3.50 करोड़ की लागत से तैयार जिम कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी किया गया।

जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ₹27.79 करोड़ की लागत से पूरी हुई 8 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया, जबकि ₹96 करोड़ की लागत से बनने वाली 9 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। साथ ही प्रस्तावित सिटी सेंटर का भूमि पूजन करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य चंपावत को उत्तराखंड का मॉडल जिला बनाना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ₹62.33 करोड़ की लागत से आधुनिक बहुमंजिला पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (सिटी सेंटर) का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा महिला प्रौद्योगिकी पार्क, आधुनिक पुस्तकालय, ज्ञान केंद्र, ओपन जिम और अन्य नागरिक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी क्रम में करीब ₹257 करोड़ की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज तथा ₹58.52 करोड़ की लागत से साइंस सेंटर की स्थापना की जा रही है।

Leave a Comment