Udayprabhat
uttrakhand

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, संगठन मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

अल्मोड़ा: जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि नीट परीक्षा में बार-बार सामने आ रही पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों ने करोड़ों छात्रों एवं अभिभावकों का विश्वास कमजोर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी तथा सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित किए जाने की मांग करती है।

बैठक में बूथ, न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

Leave a Comment