Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

Dehradun: दिव्यांग बालक भव्य की मदद को आगे आया जिला प्रशासन, मां को मिलेगा रोजगार

देहरादून:आर्थिक तंगी से जूझ रहे आर्यनगर निवासी 13 वर्षीय दिव्यांग भव्य की सहायता के लिए जिला प्रशासन आगे आया है। भव्य चलने-फिरने और बोलने में असमर्थ है तथा उसकी मां प्रिया वर्मा टूटे हुए प्रैम के सहारे उसे ले जाती थीं। मजदूरी करने वाले पिता की आय से परिवार का पालन-पोषण मुश्किल होने के कारण प्रिया वर्मा ने जिलाधिकारी सविन बंसल से आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई।

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी (न्यायिक) को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। परिवार की आर्थिक स्थिति और भव्य की जरूरत को देखते हुए जिला प्रशासन ने रायफल फंड से 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रैम खरीदने के लिए स्वीकृत की। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने प्रिया वर्मा की कठिन परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें किसी संस्थान में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से भव्य और उसके परिवार को बड़ी राहत मिली है।

Leave a Comment