देहरादून: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग द्वारा देशभर में राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की खोज के लिए संचालित नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। राज्य में जोनल कोऑर्डिनेटर के रूप में जिग्नेश मेवाणी और चरण सिंह सापरा तथा नोडल कोऑर्डिनेटर के रूप में आलोक शर्मा की नियुक्ति की गई है।
उत्तराखंड में आलोक शर्मा के प्रथम आगमन पर आज राजीव भवन, उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, मीडिया विभाग के प्रवक्ताओं और बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उत्तराखंड कांग्रेस ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के चयन हेतु चल रहे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आलोक शर्मा का अनुभव और मार्गदर्शन राज्य की युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगा।
