देहरादून: हाल ही में हुई आतंकी घटना के बाद सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दून पुलिस ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सघन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर सभी संवेदनशील, भीड़-भाड़ और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में पूरे जनपद में विभिन्न पुलिस टीमों ने सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों, बाजारों और महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहनों व व्यक्तियों की गहन जांच की। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ कर सत्यापन संबंधी जानकारी जुटाई गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों एवं संभावित खतरों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की। अधिकारियों का कहना है कि आमजन की सुरक्षा के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
