दिल्ली: भारत सरकार की फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) द्वारा आयोजित इंडियन स्पोर्ट्स अवार्ड 2025 में देश के जाने-माने खेल हस्ताक्षर डॉ. विरेंद्र सिंह रावत को स्पेशल गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर डॉ. रावत को खेल के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।
डॉ. रावत का जीवन खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन का प्रतीक रहा है। एक पूर्व नेशनल फ़ुटबॉल खिलाड़ी, रेफरी और इंटरनेशनल कोच के रूप में उन्होंने 27 वर्षों की कठिन साधना और अनुभव के आधार पर खेल जगत में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। देश के विभिन्न राज्यों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उन्हें अब तक अनेकों सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। साल 2014 में फीकी ने ही डॉ. रावत को फीफा द्वारा आयोजित वर्ल्ड सॉकर कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए एक डेलीगेट के रूप में इंग्लैंड के मैनचेस्टर भेजा था, जहाँ उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया था।
फिर एक बार, फीकी द्वारा उनके खेल के प्रति सतत समर्पण और बलिदान को देखते हुए उन्हें इंडियन स्पोर्ट्स अवार्ड 2025 में सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर से विभिन्न खेल क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियाँ और प्रतिनिधि शामिल होंगे। आमंत्रण प्राप्त होने पर डॉ. विरेंद्र सिंह रावत ने फीकी के सभी अधिकारियों और सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि—
“जब तक जीवन है, खेल के विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा। भविष्य में भी उचित और सार्थक योगदान देने का प्रयास जारी रहेगा।”
