Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून: बैंड बाजा बारात फेक वेडिंग नाम से प्रस्तावित कार्यक्रम को पुलिस ने कराया रद्द- DEHRADUN FAKE WEDDING EVENT

कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओं को दी सख्त हिदायत
एसएसपी दून की दो टूक : धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

देहरादून:  बैंड बाजा बारात फेक वेडिंग नाम से प्रस्तावित कार्यक्रम पर हिंदू संगठनो द्वारा हिंदू विवाह परंपरा एवं धार्मिक भावनाओं का उपहास का आरोप लगाए जाने पर पुलिस ने कार्यक्रम रद्द करवा दिया। एसएसपी अजय सिंह ने धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त न होने की बात कहते हुए कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं को सख्त हिदायत दी है।

थाना नेहरू कालोनी पुलिस के अनुसार 06 सितम्बर को मॉल ऑफ देहरादून में ‘वैण्ड बाजा बारात फेक वेडिंग’ शीर्षक से एक कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिस पर कुछ संगठनों ने यह आरोप लगाते हुए विरोध किया कि यह आयोजन हिंदू विवाह परंपरा एवं धार्मिक भावनाओं का उपहास है। इस विरोध को देखते हुए एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने इस कार्यक्रम को रद्द करवा दिया। साथ ही आयोजकों को स्पष्ट और सख्त हिदायत दी गई है कि वे ऐसा कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं करेंगे, जिससे लोगो की सांप्रदायिक व धार्मिक भावनाएं आहत हो। साथ ही वे ऐसा कोई काम नहीं करेंगे,

जिससे शहर की शांति-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।। इसके अलावा मॉल मे आयोजित किसी भी कार्यक्रम में सेफ्टी मानकों, सुरक्षा प्रोटोकॉल, क्राउड मैनेजमेंट एवं प्रशासनिक निर्देशों का कड़ाई से पालन करेंगे।

यदि ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तो केवल सांस्कृतिक व मनोरंजन गतिविधियों तक ही सीमित रहे। किसी भी कार्यक्रम का आयोजन केवल तभी किया जाएगा जब प्रशासन से नियमानुसार विधिवत अनुमति मिली हो। आयोजनकर्ताओं को स्पष्ट रूप से बताया गया कि उनके द्वारा इन शर्तों का किसी भी प्रकार से उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment