लखनऊ में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय होम्योपैथिक कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के 600 से अधिक डॉक्टर व छात्रों ने लिया हिस्सा.
लखनऊ: अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर, जीएमसी लखनऊ में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय होम्योपैथिक कॉन्फ्रेंस – होमकॉन 2025 में देहरादून के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र कौशिक और डॉ. सृष्टि पंवार को होम्योपैथिक एक्सीलेंसी अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार के एमएलसी श्री अनूप कुमार गुप्ता, महिला आयोग सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या और डॉ. प्रशांत सिंह अटल जी द्वारा प्रदान किया गया।
कॉन्फ्रेंस का आयोजन हैनिमन एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी ने किया। इसमें देश-विदेश से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जटिल रोगों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। डॉ. शैलेन्द्र कौशिक ने “क्योर केस ऑफ पायोजेनिक ग्रेनुलोमा बाय होम्योपैथी” विषय पर शोध प्रस्तुत कर सराहना पाई। सम्मेलन में मुंबई, लखनऊ सहित विभिन्न राज्यों से आए विशेषज्ञों व करीब 600 डॉक्टरों और छात्रों ने सहभागिता की।
