Udayprabhat
uttrakhandराज्य

थलीसैंण के भैरवखाल में 10 एकड़ भूमि पर कश्मीरी अखरोट बागवानी की शुरुआत, राज्य में पहली बार एक साथ लगेंगे इतने पेड़

कोटद्वार। राज्य में बागवानी(Commercial Gardning) को बढ़ावा देने के लिए थलीसैंण के भैरवखाल में 10 एकड़ जमीन(Ten acre land) पर कश्मीरी कागजी अखरोट(Walnut) का बगीचा लगाया जाएगा. राज्य में यह पहला बगीचा है जहां पर एक साथ ऊंची गुणवत्ता वाले अखरोट के पेड़ एक साथ लगाए जाएंगे. दस एकड़ जमीन पर 5000 अखरोट के पेड़ लगाए जाएंगे. गुरुवार को उत्तराखंड के उच्च शिक्षा, सहकारिता, दुग्ध विकास, प्रोटोकॉल (स्वतन्त्र प्रभार) मंत्री धन सिंह रावत(Dhan Singh Rawat) ने अखरोट के पौधे लगाकर इस बगीचे में बागवानी का शुभारंभ किया.

रावत ने कश्मीर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के किसान बागवानी के जरिए अपने आर्थिक संपन्नता के दौर पर आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा हमारे क्षेत्र भी भौगोलिक दृष्टि से उच्च उन्नत बागवानी के लिए अनुकूल पाए गए हैं. यहां पर अच्छी क्वालिटी के अखरोट का उत्पादन किया जा सकता है. जिसके लिए रावत ने ग्रामीणों को अपनी जमीन पर बागवानी को बढ़ावा देने को कहा.

 

http://udayprabhat.co.in/chardham-yatra-uttarakhand-2021-date-to-open-the-badrinath-and-kedarnath-temple-to-be-announced-on-basant-panchami/

Leave a Comment