Udayprabhat
uttrakhandराज्य

वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने चिल्ड्रन पार्क का किया लोकार्पण, जनता को कई घोषणाओं की सौगात

कोटद्वार| प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत(Dr. Harak Singh Rawat) ने 10 लाख की लागत से बने चिल्ड्रन पार्क(Children Park) का लोकार्पण किया. इसके साथ ही कहा कि बरसात से पहले ही लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग बनकर तैयार हो जायेगा. मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य आरम्भ किया जायेगा। उन्होंने ने कहा कि पाखरौ टाइगर सफारी में टाइगर लाकर उद्घाटन किया जायेगा. टाइगर सफारी(Tiger Safari) लगभग 26 करोड़ की बनाई जाएगी, काबिना मंत्री(Cabinet Minister) ने कहा कि वे कोटद्वार(Kotdwar) के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं.

सिद्धबली मंदिर के निकट चिल्ड्रन पार्क के पुन:निर्माण व सौंदर्यीयकरण का लोकार्पण करते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने कहा कि चिल्ड्रन पार्क कोटद्वार रेंज के लैंसडाउन डिविजन में निर्मित है. जबकि पार्क को बनाने में कालागढ़ डिविजन द्वारा खर्च किया गया है. वहीं यह राशि कॉर्बेट फाउंडेशन की मदद से प्राप्त हुई है. सूबे के वन मंत्री डा.रावत ने कहा कि उनका प्रयास है कि कोटद्वार विधानसभा को विश्व मानचित्र पर लाने का उनका सपना है. इसके लिए मुझे राज्य सरकार का भी लगातार आशीर्वाद मिलता आ रहा है.
सूबे के वन मंत्री ने बताया कि दस लाख रुपये की लागत से पार्क का जीर्णोद्धार किया गया है. पार्क में बच्चों के खेलने हेतु झूले लगाये हैं, वहीं लोगों के टहलने के लिए पार्क के चारों तरफ फुटपाथ तैयार किया गया है. डॉ.रावत ने बताया कि बच्चों के खेलने हेतु पार्क क्षतिग्रस्त होने से इसका पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण करवाया गया. पार्क के निर्माण से क्षेत्रीय जनता को व्याम व योग करने के लिए उचित एवं सुरक्षित स्थान मिलेगा. कार्बेट रिसेप्शन सेंटर में थ्रीडी हॉल का निर्माण शुरु किया जायगा. वहीं सेंटर के पास सफारी स्टैंड भी तैयार किया जा रहा है. काबिना मंत्री ने कहा कोटद्वार को विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए उनके द्वारा कण्वाश्रम में भी उच्च स्तरीय पर्यटन सुविधाओं के साथ-साथ गेस्ट हाउस का निर्माण किया जायेगा. वही कोटद्वार के सनेह कार्बेट पार्क से लेकर पाखरौ तक कॉर्बेट सफारी का भी उनके द्वारा शुभारंभ कर दिया गया है.

Leave a Comment