Udayprabhat
uttrakhandराज्य

26 जनवरी को लाल किले में तिरंगे के अपमान को लेकर पूर्व सैनिक और अर्धसैनिको ने निकाली रैली

कोटद्वार| 26 जनवरी(Republic Day) के दिन दिल्ली(Delhi) के अंदर किसान आंदोलन के नाम पर असामाजिक तत्वों ने जो आतंक मचाया, उसके बाद पूरे देश के अंदर असामाजिक तत्वों के खिलाफ गुस्सा सड़कों पर दिखने लगा है.

कोटद्वार में भूतपूर्व सैनिकों(Ex-ARMY Personal) ने लाल किले पर तिरंगे का जो अपमान हुआ उसके विरोध में एक रैली का आयोजन किया. जिसमें काफी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों ने भाग लिया. उनका कहना था कि 26 जनवरी भारत के लोकतंत्र का महापर्व है उस दिन भारत की प्रभुसत्ता की निशानी लाल किले पर तिरंगे का अपमान होना भारत को शर्मसार कर देने वाला है. जिन लोगों द्वारा यह कृत्य किया गया उन सभी के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दंड दिया जाना चाहिए.

 

http://udayprabhat.co.in/goons-killed-property-dealer-in-shootout-at-nehru-colony-thana-area/

Leave a Comment