Udayprabhat
uttrakhand

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ राजकीय महाविद्यालय का 27वां वार्षिकोत्सव

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण की आदमकद प्रतिमा का विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया अनावरण

थराली: राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी का 27वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी के पौत्र एडवोकेट यशपाल सिंह फरस्वाण, ग्राम प्रधान दीपा देवी, ज्येष्ठ प्रमुख राजेश चौहान, शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष संतोष रावत, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह फरस्वाण, प्राचार्य सैराज मोहम्मद एवं कुंदन सिंह फरस्वाण द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने स्वागत गीत सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनका दर्शकों ने खूब आनंद लिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह ने स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment