Udayprabhat
uttrakhand

कलियर सिटी हॉस्पिटल में हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन का निःशुल्क नेत्र जांच व रक्तदान शिविर संपन्न

पिरान कलियर: कलियर सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल में हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा हँस फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर में संस्था के अध्यक्ष अब्दुल रहमान, सचिव शाहनज़र, कोषाध्यक्ष जावेद अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अस्पताल की ओर से अब्दुल समद एवं समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। वहीं, रुड़की ब्लड सेंटर की टीम ने रक्तदान शिविर के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर समाज में जन-जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष अब्दुल रहमान, कोषाध्यक्ष जावेद अंसारी, सचिव शाहनज़र, सभासद प्रतिनिधि राशिद अली एवं इसरार शरीफ की विशेष भूमिका रही। समापन अवसर पर संस्था द्वारा रक्तदाताओं, जनप्रतिनिधियों तथा पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

Leave a Comment