हरीश थपलियाल
उत्तरकाशी| बिजली चोरों में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब देहरादून से आई हाईडल- विजिलेंस (Vigilance) की टीम ने उत्तरकाशी (Uttarkashi) धरासू थाना के सुलीठाग और ब्रह्मखाल के जखारी,कल्याणी में धड़ाधड़ छापे मारे. टीम जिले में कल पहुंच चुकी थी. पूरे घटनाक्रम में 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इन सभी पर विद्युत अधिनियम (Electricity Act)में मुकदमा दर्ज किया गया है.
आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को फांसी, किया इतना भयंकर अपराध
इंस्पेक्टर गजेंद्र बहुगुणा (Inspector Gajendra Bahuguana) ने बताया कि क्षेत्र में बिजली चोरी की लगातार शिकायतें आ रही थी. इसी क्रम में मंगलवार (Tuesday) को हाईडल की विजिलेंस टीम ने जांच की. इस दौरान सुलिठाग में किशन सिंह पुत्र कल्याण सिंह,कमल सिंह पुत्र हरि सिंह और सुमेर सिंह पुत्र बंधु जखारी,बलबीर सिंह पुत्र अतर सिंह कल्याणी समेत 19 घरों का औचक निरीक्षण किया गया. पुलिस जानकारी के अनुसार यहां पोल पर सीधे केबल के जरिये बिजली की चोरी की जा रही थी. विजिलेंस की अचानक हुई इस कार्रवाई में क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा. धरासू पुलिस बिजली चोरी मामले की जांच कर रही है.
आपदा में मृतकों के लिए रखे मौन के बीच उठकर चली गई चेयरपर्सन, सभासदों ने बताया अपमान

इंस्पेक्टर धरासू गजेंद्र बहुगुणा ने जानकारी दी कि विवेचना के दौरान पकड़े गए लोगों के द्वारा जुर्माना जमा किया गया तो न्यायालय को अंतिम रिपोर्ट भेजी जाएगी.
चारधाम यात्रा 2021 : मई में इस तारीख को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
ग्राउंड जीरो : नदी के साथ खोद डाले ग्रामीणों को खेत, कैमरा देखते ही भागे माफिया के ट्रैक्टर
http://udayprabhat.co.in/hindi-news-highlights-kiran-bedi-removed-from-lg-post-of-puduchherry-telangana-governor-will-discharge-duties/
