देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ( Satpal Maharaj) ने कहा कि चमोली त्रासदी (Chamoli Tragedy) के बाद कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। अभी भी टनल से शवों का निकलना जारी है। जिससे वह काफी आहत हैं और मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए टिहरी बांध महोत्सव (Tehri Dam Festival) में भाग लेने के अपने कार्यक्रम को स्थगित कर रहे हैं।
महाराज ने कहा कि चमोली, ऋषि गंगा नदी (Rishi Ganga River) पर त्रासदी के कारण कई लोग हताहत हुए हैं जबकि कई टनल में फंसे हैं और अभी भी टनल से लाशों के निकलने का सिलसिला जारी है। मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए श्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने भी त्रासदी के चलते पार्टी के सभी कार्यक्रम बीस दिनों तक के लिए स्थगित कर दिये हैं। महाराज ने कहा कि वह स्वयं भी त्रासदी की हृदय विदारक घटना से बेहद व्यथित हैं इसलिए वह टिहरी बांध महोत्सव में भाग नहीं लेगें।
Flood Update : 204 लापता, 50 शव बरामद और 25 की हुई शिनाख्त, जानें सभी अपडेट | UdayPrabhat
