Udayprabhat
uttrakhandराज्य

मुख्यमंत्री को सौंपा गया  ई-मंत्रीमंडल के लिए उत्तराखण्ड को मिला अवार्ड आफ एक्सीलेंस

  • गोपन विभाग एवं एनआईसी के अधिकारियों ने सौंपा अवार्ड ।

देहरादून|  उत्तराखण्ड (Uttarakhand) को दिये गये 18 वें सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेस अवार्ड 2020 (SIG E-Governance Award 2020) बुधवार को सचिवालय (Secretariat) में मुख्यमंत्री को सौंपा गया। यह अवार्ड उत्तराखण्ड को राज्यों की श्रेणी में ई-मंत्रीमंडल के लिए दिया गया है। उत्तराखण्ड को यह पुरस्कार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (CM Trivendra Singh Rawat) ने गोपन विभाग एवं एनआईसी (NIC) के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए ई-गवर्नेस बहुत जरूर है। ई-कैबिनेट (E-Cabinet), ई-ऑफिस (E-Office), ई-डिस्ट्रिक्ट (E-District), सीएम हेल्पलाईन (CM Helpline) आदि महत्वपूर्ण पहल हैं। कोशिश है कि लोगों को सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक लाभ मिले। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में सूचना तकनीक के प्रयोग से प्रशासनिक कार्यकुशलता (Administrative Functioning) में सुधार होगा।

आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को फांसी, किया इतना भयंकर अपराध | UdayPrabhat

क्रवार 12 फरवरी को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditya Nath) ने उत्तराखण्ड को ई-मंत्रीमंडल और उत्तराखण्ड ऑडिट मैनेजमेंट के लिये पुरस्कार प्रदान किये थे। उत्तराखण्ड की ओर से यह पुरस्कार एनआईसी एवं गोपन विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त किये थे। बुधवार को यह एवार्ड उन्होंने मुख्यमंत्री को सौंपा।

नाली निर्माण में ठेकेदारों और अधिकारियों की कमीशनखोरी की बदबू ! | UdayPrabhat

Leave a Comment