गोपेश्वर: 2026-27 के लिए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित यूईटी (UET) प्रवेश परीक्षा के आधार पर की जाएगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रदान किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों को सूचित किया है कि यूईटी परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित की गई है।
प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग हेतु स्नातक में न्यूनतम 45 प्रतिशत, ओबीसी वर्ग हेतु 42 प्रतिशत तथा एससी/एसटी वर्ग हेतु 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि एलएलबी प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
