Udayprabhat
uttrakhand

यमुनोत्री में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने गांव-गांव पहुंच कर सुनी जन समस्याएं

उत्तरकाशी: भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने तीन दिवसीय यमुनोत्री क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और युवाओं के साथ स्वरोजगार के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति का भी जायजा लिया।

चौहान ने क्यारी, बनोट, कयाटा, कामदा, कपराड़ा, पुजरगांव, बणगांव, सिंगाण, डांडागांव, गड़ौली, रमौली, टिपरी, कोटधार, मुरोगी और मधाली सहित कई गांवों में बैठकों का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और उनकी प्रगति की जानकारी साझा करने का आग्रह किया।

युवाओं के साथ संवाद करते हुए उन्होंने कृषि, उद्यान, पशुपालन और मत्स्यपालन जैसी गतिविधियों से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर युवा अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं, जिससे पलायन पर भी रोक लगेगी।

चौहान ने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र पर्यटन और प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से बेहद समृद्ध है। बारहमासी पर्यटन की संभावनाओं को विकसित कर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर यातायात सुविधाओं और पर्यटन विकास के साथ यमुनोत्री भविष्य में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में उभरेगा।

Leave a Comment