देहरादून: साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को अपने जाल में फंसा कर ब्लैकमेल किया. साइबर ठगों ने व्यक्ति को व्हाट्सएप वीडियो कॉल करके ब्लैकमेल किया अर 25 लाख रुपए ट्रांसफर करवा दिए।
पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत साइबर थाने में की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
नेहरू कॉलोनी निवासी रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 28 मार्च की सुबह उन्हें अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई. उन्होंने फोन नहीं उठाया. उसके बाद देर रात को इसी नंबर से फिर फोन आया. इस बार फोन उठाया तो वीडियो कॉल करने वाली एक महिला थी. कॉल करने वाली महिला अर्धनग्न स्थिति में थी. पीड़ित द्वारा फोन उठाते ही उसने अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं. रिटायर्ड बैंक अधिकारी को अहसास नहीं था कि वो दोनों के बीच हो रही बात को रिकॉर्ड कर रही है।
पीड़ित से 25 लाख रुपए ठगे: उसने रकम भेजने के लिए साइबर ठगों से खाता नंबर मांगा. खाता नंबर आने के बाद पीड़ित ने उनके खाते में 25 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए. 25 लाख रुपए देने के बाद भी साइबर ठग नहीं माने. उन्होंने और 10 लाख रुपए खाते में डालने का दबाव बनाया. इस पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ. पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई.
