रुद्रपुर: रुद्रपुर में रामपुर रोड़ पर दंपति दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस पकड़ने के लिए पैदल सड़क पर निकले, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन पर टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच शुरू कर ली है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पांच बजे दंपती प्रीत विहार से दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस पकड़ने के लिए पैदल निकले थे। रामपुर रोड में यूआईआरडी के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई
मृतक कलम सिंह अल्मोड़ा में राजकीय इंटर कॉलेज से सेवानिवृत थे। वे अपनी पत्नी की कीमो कराने के लिए दिल्ली जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। मृतक के छोटे भाई उम्मेद सिंह पुलिस में कुछ साल पहले ही इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत हुए हैं। पुलिस घटनास्थल और हाईवे पर लगे कैमरे खंगाल रही है।
