देहरादून: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर, केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इस दिशा में, भारत में रहने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
देहरादून में पाकिस्तानियों की जांच शुरू होने पर यह पता चला कि जिले में कुल 217 पाकिस्तानी नागरिक हैं, जिनमें से 210 हिंदू शरणार्थी हैं और 5 मुस्लिम नागरिक हैं।
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान एक ऐसा मामला उजागर हुआ है, जिसमें दो बच्चे पाकिस्तानी नागरिक हैं, लेकिन उनकी मां हिंदुस्तानी हैं। महिला की शादी पाकिस्तान में हुई थी और वहां ही उसके दोनों बच्चों का जन्म हुआ। जन्म से ही दोनों बच्चों को पाकिस्तानी नागरिकता प्राप्त हुई। महिला ने बाद में अपने पति से तलाक ले लिया और अपने बच्चों के साथ सहसपुर वापस लौट आई। जैसे ही प्रशासन ने पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की, यह मामला प्रकाश में आया। अधिकारियों के अनुसार, दोनों बच्चे अपनी मां के साथ भारत में ही रहेंगे