Udayprabhat
uttrakhandदेशदेहरादूनराज्य

महिला ने पति और ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप, मामला हुआ दर्ज

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में दहेज संबंधी उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ रायपुर थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दी है। पीड़ित महिला के अनुसार, उसका पति एक आर्मी मेजर है।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी फरवरी 2022 में मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के दौरान और उसके बाद लगातार उसके मायके वालों पर दहेज का दबाव डाला गया है।

महिला के अनुसार, उसके ससुराल वालों ने शादी से पहले चांदी के सामान और साड़ियों के लिए उसके परिवार से बड़ी राशि की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो उनका मानसिक और आर्थिक शोषण किया गया।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने शादी में लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए थे, फिर भी उसे और उसके परिवार को धोका दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति के खिलाफ पहले से एक कोर्ट केस लंबित था, जिसे शादी से पहले छुपाया गया था, और साथ ही उसके पति को गंभीर स्वास्थ्य समस्या, थैलेसीमिया, से ग्रसित होने की जानकारी भी नहीं दी गई थी।

रायपुर थाने के प्रभारी प्रदीप नेगी ने पुष्टि की है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति, उनके माता-पिता और बहन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment