Udayprabhat
uttrakhandराज्य

खटीमा और किच्छा में डकैती करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एनकाउंटर में एक को लगी गोली..पांच गिरफ्तार

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के खटीमा और किच्छा में पेट्रोल पंपों पर डकैती करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। संयुक्त पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में पांच डकैतों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है।

प्रतिबंधित आयुधों के साथ डकैतों से लूटी हुई धनराशि, दो अवैध तमंचे और एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। इस मुठभेड़ में घायल डकैत का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य सह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।

पुलिस मानती है कि 24 और 26 अप्रैल की रात में सात डकैतों ने खटीमा और किच्छा में डकैती की थी। दोनों थानों की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और सूचना मिलने पर बदमाशों के क्षेत्र में घेराबंदी की।

डकैतों द्वारा पुलिस पर फायरिंग किए जाने पर जवाबी कार्रवाई में एक डकैत सूरज उर्फ माफिया घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य चार डकैतों को पुलिस ने पकड़ लिया है और उन्हें आज कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।

Leave a Comment