हरिद्वार: एक दिल दहला देने वाली घटना में, रोड़ी बेल वाला क्षेत्र से लापता एक चार वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस वारदात की जांच शुरू कर दी है। हरिद्वार के सिटी सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
गुरुवार (15 मई) को एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी चार वर्षीय बेटी 13 मई से लापता है। पुलिस ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की। लेकिन शुक्रवार सुबह बच्ची का पिता स्वयं पुलिस चौकी पर पहुंचा और अपनी बेटी का शव ले आया। पिता ने बताया कि वह अपनी बेटी को खोजते हुए मनसा देवी मंदिर टनल के पास पहुंचा, जहां एक कोने में उसने बच्ची का शव पाया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बच्ची की गला घोटकर हत्या की गई है, और मासूम से दरिंदगी की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला की असलियत के बारे में नुकसान साफ़ किया जाएगा। संदिग्धों की तलाश जारी है।
